आधार वोटर आईडी लिंक

केंद्र सरकार ने आधार कार्ड से वोटर आईडी कार्ड लिंक करने का सुझाव दिया है। इसके लिए सरकार की ओर से 1 मार्च 2023 की डेडलाइन तय की थी। हालांकि अब सरकार ने इस डेडलाइन को बढ़ाकर 31 मार्च 2024 कर दिया है। ऐसे में यूजर्स के पास पूरे एक साल का अतिरिक्त वक्त है। इस दौरान यूजर्स आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से ऑनलाइन लिंक कर सकता है।

क्या होगा फायदा

आधार कार्ड से वोटर आईडी कार्ड के लिंक होने के बाद फर्जी वोटिंग पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। हालांकि यह स्वैच्छिक नियम है। मतलब ऐसा नहीं है कि अगर आप आधार से वोटर आईडी कार्ड को लिंक नहीं करतें, तो आपका वोटर आईडी कार्ड रद्द हो जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि वो आधार से वोटर आईडी कार्ड नहीं लिंक कराने वाले नागरिकों से वोटिंग का अधिकार नहीं छीनने जा रही है। हालांकि अगर आप आधार से वोटर आईडी कार्ड लिंक कर लेते हैं, तो अच्छा रहेगा।

कैसे आधार से वोटर आईडी करें लिंक

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको वोटर हेल्पलाइन ऐप को ओपन करके अपना स्वीकृत देनी होगी। फिर ‘next’ बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर ‘वोटर रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद ‘इलेक्टोरल ऑथेंटिकेशन फॉर्म’ पर क्लिक करना होगा।
  • फिर स्टार्ट बटन पर क्लिक करना होगा और मोबाइल नंबर दर्ज करा होगा।
  • इसके बाद ओटीपी से वेरिफाई करना होगा। फिर नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद वोटर आईडी या EPIC नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद वेरिफिकेशन के साथ ही आधार नंबर, मोबाइल नंबर देने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा।

By विशाल यादव

मीडिया के क्षेत्र में 3 साल का अनुभव है। 2020 में छत्रपति शाहू जी महाराज फेयर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद newschecker.in से करियर की शुरुआत करते हुए तथ्यों को लेकर वैज्ञानिक राइटर के रूप में काम किया, जहां पर 11 महीने काम करने का अनुभव मिला। इसके बाद कृष्ण विश्वविद्यालय में सामग्री राइटर के रूप में 6 महीने काम किया। इसके बाद 6 महीने का फ्रीलांस सामग्री राइट के रूप में काम करने का अनुभव प्राप्त किया। इसके बाद हिंदी समाचार बाइट ऐप को 3 महीने तक सेवा प्रदान की जाती है। अब मैं योजना अलर्ट वेबसाइट पर काम कर रहा हूं। मेरा मकसद शुद्ध, स्पष्ट और सही सामग्री लोगों तक पहुंचाना है।