GATE 2023 Result: गेट 2023 परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) आज शाम 4:00 बजे ग्रेजुएट एलिजिबिलिटी टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 (गेट 2023) का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट आईआईटी कानपुर की इस ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर देख सकेंगे. बता दें कि गेट 2023 का रिजल्ट आज प्रकाशित किया जाएगा लेकिन छात्र अपना स्कोरकार्ड 21 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे।
इस दिन परीक्षा हुई थी
GATE 2023 परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य और कला में विभिन्न स्नातक धाराओं के लिए आयोजित की जाती है।
GATE 2023 Result: कैसे चेक करें गेट 2023 का रिजल्ट?
- सबसे पहले गेट 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद कैंडिडेट पोर्टल पर लॉगइन करें या रिजल्ट लिंक खोलें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे चेक कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें, इसे निकाल कर अपने पास रख लें।
इससे पहले 21 फरवरी, 2023 को, भारत के IIT कानपुर ने इंजीनियरिंग 2023 में स्नातक पात्रता परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, छात्रों ने 22 से 25 फरवरी, 2023 के बीच उत्तर कुंजी के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज कीं, उसके बाद ही GATE का परिणाम आज 2023 को जारी किया गया है। हम सूचित करते हैं कि छात्रों के व्यक्तिगत स्कोर कार्ड 21 मार्च 2023 को IIT कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।