Gold Price Today 19 January 2023: अगर आप भी सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए एक जरूरी खबर है। बाजार में नया रिकॉर्ड कायम करने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है I गुरुवार को भी सोने की कीमत में गिरावट आई। घरेलू बाजार के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है I आज सोने की कीमत 56,500 रुपये के नीचे गिर गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities)
आज सोने और चांदी की कीमत में कितनी गिरावट आई है?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 52 रुपये की गिरावट के साथ 56,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया I वहीं, सोना पिछले कारोबारी सत्र में 56,527 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी में आज 850 रुपये की गिरावट आई, जिसके बाद एक किलो चांदी का भाव 68,500 रुपये पर बंद हुआ।
ग्लोबल मार्केट में सोना सस्ता हो गया है
वैश्विक बाजार की बात करें तो सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 1,901 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। चांदी इसी समय बढ़त के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस पर थी।
अपने शहर में कीमतों की जाँच करें
अगर आप भी घर बैठे सोने का लेटेस्ट रेट चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर कॉल करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा। आप अधिक जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर विवरण देख सकते हैं।