IGNOU जून TEE 2022

IGNOU जून TEE 2022 एडमिट कार्ड: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जून सेमेस्टर फाइनल परीक्षा (जून टीईई) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र इग्नू जून टीईई एडमिट कार्ड 2022 विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

साथ ही बता दें कि आज 20 जनवरी 2023 जून टीईई 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है। 18 जनवरी 2023 के बाद आवेदन करने वाले छात्र 21 जनवरी से इग्नू जून टीईई 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इग्नू ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है, “18 जनवरी 2023 को या उसके बाद जमा किए गए आवेदनों के लिए हॉल टिकट 21 जनवरी 2023 को दोपहर 2:00 बजे से उपलब्ध होगा।

डायरेक्ट लिंक:- IGNOU जून TEE 2022 एडमिट कार्ड

IGNOU जून TEE 2022 एडमिट कार्ड: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  2. इसके बाद Homepage पर “हॉल टिकट लिंक फॉर Online प्रोग्राम फॉर टीईई जून-2022” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  4. इसके बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका IGNOU June TEE 2022 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी लेकर अपने पास रख लें.

By विशाल यादव

मीडिया के क्षेत्र में 3 साल का अनुभव है। 2020 में छत्रपति शाहू जी महाराज फेयर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद newschecker.in से करियर की शुरुआत करते हुए तथ्यों को लेकर वैज्ञानिक राइटर के रूप में काम किया, जहां पर 11 महीने काम करने का अनुभव मिला। इसके बाद कृष्ण विश्वविद्यालय में सामग्री राइटर के रूप में 6 महीने काम किया। इसके बाद 6 महीने का फ्रीलांस सामग्री राइट के रूप में काम करने का अनुभव प्राप्त किया। इसके बाद हिंदी समाचार बाइट ऐप को 3 महीने तक सेवा प्रदान की जाती है। अब मैं योजना अलर्ट वेबसाइट पर काम कर रहा हूं। मेरा मकसद शुद्ध, स्पष्ट और सही सामग्री लोगों तक पहुंचाना है।