JEE Mains Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा मेन 2023 संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Mains 2023 Exam) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना प्रवेश पत्र एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
एनटीए की ओर से जेईई मेन 2023 का संशोधित शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2023 परीक्षा 24, 25, 28, 29, 30, 31 और 1 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। साथ ही, हम यह भी बताएंगे कि जेईई मेन परीक्षा 27 जनवरी को नहीं होगी।
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023: जानिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें
- छात्र सबसे पहले एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर “जेईई मेन 2023 (JEE Mains) एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया विंडो खुलेगा, यहां अपना Registration No. और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगइन करें।
- लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आपको भविष्य के लिए Admit Card डाउनलोड करना होगा और उसकी एक कॉपी लेकर अपने पास रखनी होगी I
डायरेक्ट लिंक: जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023
परीक्षार्थी इन वस्तुओं को परीक्षा कक्ष में ले जा सकेंगे
- जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड को एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए सेल्फ डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) फॉर्म के साथ लाना होगा।
- पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन।
- पंजीकरण के दौरान उपयोग की गई एक तस्वीर, जिसे उपस्थिति पत्रक पर चिपकाया जाएगा।
- जरूरत पड़ने पर पर्सनल हैंड सैनिटाइजर (50 मिली)।
- व्यक्तिगत साफ पानी की बोतल।
- इसके अलावा मधुमेह रोगी अपने साथ चीनी की गोलियां/फल (जैसे केला, सेब और संतरा) ला सकते हैं।