SSC MTS सिलेबस 2023: कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक) स्टाफ टेस्ट 2022 अधिसूचना आज यानी 17 जनवरी 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। पूर्व में जारी एसएससी (SSC) परीक्षा कैलेंडर 2022-23 के अनुसार, आयोग 17 जनवरी 2023 को एसएससी एमटीएस 2023 अधिसूचना जारी करेगा, जिसके लिए उम्मीदवार 17 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। SSC MTS 2023 परीक्षा अस्थायी रूप से अप्रैल 2023 के लिए निर्धारित है।
आप एसएससी एमटीएस (SSC MTS) 2023 अधिसूचना के संबंध में ऑनलाइन आवेदन लिंक, परीक्षा तिथि, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट देख सकते हैं।
SSC MTS नोटिफिकेशन 2023: SCC MTS नोटिफिकेशन 2023 के तहत पोस्ट अपडेट, आयोग हवलदार, सफाईवाला, दफ्तरी, ऑपरेटर, चपरासी, जमादार, चौकीदार, माली और अन्य सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उपयोग करता है।
SSC MTS 2023 नोटिफिकेशन: भर्ती प्रक्रिया
जारी SSC परीक्षा कैलेंडर 2023-24 के अनुसार, SSC MTS 2023 परीक्षा अप्रैल 2023 में पूरे देश में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी।
स्तर 1 – सीबीई CBE (ऑनलाइन)
स्तर 2 – Descriptive (ऑफ़लाइन)
स्तर 3 – पीईटी (PET)/PST (ऑनलाइन योग्यता)
SSC MTS 2023 नोटिफिकेशन: वैकेंसी
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एसएससी द्वारा शुरू किए गए एसएससी एमटीएस 2023 भर्ती अभियान के माध्यम से 10,000 से अधिक रिक्तियों को भरा जाना है। आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी एमटीएस अधिसूचना 2023 को आधिकारिक साइट से अपलोड करने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।
डाउनलोड प्रक्रिया: SSC MTS 2023 नोटिफिकेशन
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- अब आपको एसएससी एमटीएस (SSSC MTS) अधिसूचना लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एसएससी एमटीएस (SSSC MTS) नोटिफिकेशन 2023 पीडीएफ खुल जाएगा।
- अब आप एसएससी एमटीएस (SSSC MTS) अधिसूचना 2023 डाउनलोड कर सकते हैं या इसे प्रिंट कर सकते हैं।