WEATHER NEWS TODAY

Weather News: उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप से तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आईएमडी के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 से 25 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना जताई जा रही है। जिससे 21 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार लोगों को कड़ा पाला दे रही ठंड से राहत के आसार नहीं हैं I

बारिश की चेतावनी

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है I कड़ाके की ठंड के इस दौर में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी भी जारी की है I आईएमडी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही बारिश के बाद 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और साथ ही पारा भी उड़ेगा।

2 डिग्री वाली कोल्ड टॉर्चर

आने वाले दिनों में हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में दिल्ली के साथ मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर के साथ घना कोहरा भी रह सकता है। राजधानी दिल्ली इस वक्त 2 डिग्री ठंड की मार झेल रही है I इससे हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान माइनस 0 डिग्री तक पहुंच गया।

By विशाल यादव

मीडिया के क्षेत्र में 3 साल का अनुभव है। 2020 में छत्रपति शाहू जी महाराज फेयर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद newschecker.in से करियर की शुरुआत करते हुए तथ्यों को लेकर वैज्ञानिक राइटर के रूप में काम किया, जहां पर 11 महीने काम करने का अनुभव मिला। इसके बाद कृष्ण विश्वविद्यालय में सामग्री राइटर के रूप में 6 महीने काम किया। इसके बाद 6 महीने का फ्रीलांस सामग्री राइट के रूप में काम करने का अनुभव प्राप्त किया। इसके बाद हिंदी समाचार बाइट ऐप को 3 महीने तक सेवा प्रदान की जाती है। अब मैं योजना अलर्ट वेबसाइट पर काम कर रहा हूं। मेरा मकसद शुद्ध, स्पष्ट और सही सामग्री लोगों तक पहुंचाना है।